रहुई: भागन बिगहा पुलिस ने 6 लीटर देसी शराब के साथ तीन कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Rahui, Nalanda | Jul 4, 2025 भागन बिगहा की पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 6 लीटर देसी शराब के साथ तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान कादी बिगहा गांव निवासी मनीष कुमार, धर्मसिंह बिगहा गांव निवासी नीतीश कुमार और रॉकी कुमार के रूप में की गई है। ओपी प्रभारी शैलेश कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों कारोबारी को कागजी कारवाई करते हुए न्यायालय में पेश.