बदायूं स्थित उझानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बितरोई रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मालगाड़ी का एक डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया। हादसे के बाद बरेली, बदायूं और कासगंज रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया। एहतियात के तौर पर इस रूट पर रेल यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।