घुघरी: रामकृष्ण आनंद आश्रम में अष्टमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई
रामकृष्ण आनंद आश्रम में श्रद्धा के साथ मनाई गई अष्टमी आज 26 मार्च को क्षेत्रीय मुख्यालय स्थित रामकृष्ण आनंद आश्रम में अष्टमी पूजन का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही आश्रम में भक्तों का तांता लगा रहा, जो शाम 4 बजे तक निरंतर जारी रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान में भाग लिया। आश्रम का वातावरण भजनों और मंत्रोच्चार से भक्तिमय हो गया।