दिनांक 12 दिसम्बर को दोपहर करीब 4 बजे नवापाड़ा कस्बा, थांदला निवासी रौनक 5 वर्ष और विष्णु 4 वर्ष घर से लापता हो गए थे। उस समय उनके माता-पिता काम पर गए हुए थे। सूचना मिलते ही थाना थांदला की टीम ने तत्काल सर्चिंग शुरू की और सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, उसी रात धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।