महरौली: वसंत कुंज में दुर्गा पूजा, कैलाश गहलोत ने माँ का आशीर्वाद लिया
विधायक कैलाश गहलोत, वसंत कुंज के C-8 में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में सपरिवार शामिल हुए। इस पवित्र अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा के दिव्य दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन भक्ति और श्रद्धा से भरा हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मां दुर्गा की पूजा और आरती ने सभी के मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।