सुलतानगंज। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित कलाली गली में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जिसमें एक युवती समेत उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार सोनम कुमारी अपने रिश्ते के चाचा के साथ घर के पास खड़ी थी, तभी किसी ने मकान की छत से नीचे थूक फेंक दिया। इस पर सोनम ने आपत्ति जताई, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई और मामला देखते ही देखते मारपीट