कौआकोल: कौवाकोल राजद कार्यालय में जश्न का माहौल, आठवीं बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने कैलाश यादव, कार्यकर्ताओं में जोश
कौवाकोल राजद कार्यालय में आठवीं बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बनने पर कैलाश यादव का समर्थकों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है। वही कैलाश यादव ने प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल को काफी मजबूत किया है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से उन पर भरोसा जताया है। सोमवार 6:00 स्वागत का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।