करनाल: खेड़ा छपरा में करंट लगने से युवक की हुई मौत, सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा
Karnal, Karnal | Feb 24, 2024 गांव खेड़ा छपरा में ट्यूबवेल की बिजली ठीक करते समय युवक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।