कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में 15 दिन से युवक दुकान से दूध के पैकेट की चोरी कर रहा था, सीसीटीवी में हुआ खुलासा
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 15 दिन से दुकान से एक युवक दूध का पैकेट चुरा रहा था। हर बार करैट में दूध के पैकेट कम निकलने पर दुकानदार को शंका हुई तो उसने सीसीटीवी देखा जिसमें एक युवक मुंह बांधकर दूध के पैकेट चुराते हुए नजर आ रहा है। दुकानदार ने कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने मंगलवार 1 बजे बताया कि, घटना की जानकारी हुई,तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।