बरियारपुर: पंचायती राज मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
शनिवार को 1:00 मुंगेर प्रभारी सह पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का नौवागढी बजरंगबली नगर में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। वही मंत्री द्वारा उपस्थित लोगों की जन समस्या को भी सुना तथा हर संभव दूर जनसमस्या को दूर करने की बात कही। मौके पर उपस्थित अर्जुन प्रसाद साह, रामानंद सागर, कमलेश्वरी मंडल, सहित बजरंगबली नगर के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।