आज़मगढ़ ज़िले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के खदेरुपट्टी गाँव निवासी अमर प्रताप सिंह जो गलवान घाटी में ITBP के जवान थे जिनकी हृदय गति रुकने से उनकी बीते गुरुवार को मौत हो गई इस बात की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया आज दिन रविवार को 2 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया वहीं इस मौक़े पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय नाथ सिंह रमाकांत मिश्रा सहित अनेक क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे