बैतूल नगर: नागपुर फोरलेन पर हादसा: बाइक सवार पर पलटा कंटेनर, पति की मौत, पत्नी व बेटा अस्पताल में भर्ती, पोस्टमार्टम जारी
बैतूल-नागपुर फोरलेन पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रविवार सुबह 11.30 बैतूल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक होशंगाबाद निवासी विकास झरबड़े अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से मोरखेड़ा गांव एक तेरहवी