बृजमनगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत मटिहनवा स्थित दुधरवा गांव में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा कार्यक्रम स्थल से धानी रोड, बंगला चौराहा होते हुए धानी घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन किया गया। भक्ति गीतों और जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय रहा।