रायबरेली: राजा का पुरवा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने बुजुर्ग के घर में घुसकर की मारपीट, पीड़ित ने डीएम ऑफिस पहुंचकर की शिकायत
जायस थानाक्षेत्र के राजापुर का पुरवा गांव के रहने वाले पीड़ित बुजुर्ग श्याम लाल पुत्र जागेश्वर ने,बुधवार को डीएम कार्यालय,रायबरेली में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, रास्ते की जमीन पर दबंगो द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है।जिसको लेकर जायस थाना में शिकायत की गई,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्यवाही की मांग की है।