बीसलपुर: बंगला कॉलोनी में रेलवे के बाग में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
रविवार की रात अपने घर से परिवार वालों से मेला देखने को कह कर गये युवक का शव रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल विभाग की जमीन पर लगे एक पेड़ से रहस्यमय परिस्थितियों में लटका हुआ मिला सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है