कोईलवर–छपरा फोरलेन मार्ग पर शनिवार को एक बार फिर जाम की स्थिति देखने को मिली। बालू लोड करने जाने वाली ट्रकों की लंबी कतार के कारण कहीं एक लेन तो कहीं दोनों लेन पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह से लेकर शाम करीब 5 तक रुक-रुक कर जाम लगने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह मार्ग बालू लदे ट्रको और जाम की समस्या को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है