इटावा: सदर तहसील इलाके में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, हादसे में तेरहवीं से लौट रहे दो भाइयों की हुई मौत
Etawah, Etawah | Feb 1, 2024 सदर तहसील इलाके में ट्रैक्टर से टकराने पर बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। परौली रामायन के रहने वाले दिनेश कुमार व अवनेश कुमार दोनों रिश्ते में पारिवारिक भाई थे। जो औरैया जनपद से तेरहवीं में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे तभी ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।