भितरवार क्षेत्र के कछुआ गांव में बे मौसम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि। किसानों की खेतों में खड़ी फसल ओलों से हुई तबाह। भितरवार क्षेत्र के करहिया गांव में भी ओले गिरने की सूचना। खेतों से लेकर लोगों के घर द्वार और छतों पर ओलों की जमी मोटी परत। सूचना मिलने पर कलेक्टर ने जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया।