चेरिया बरियारपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भुसारी कोल्ड स्टोर कोरजाना में एनडीए की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक हुई आयोजित
आगामी बेगूसराय लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए ने चेरियाबरियारपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक भुसारी कोल्ड स्टोर कोरजाना में आहूत किया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधान पार्षद सह जिला जदयू अध्यक्ष सह जिला एनडीए के संयोजक रुदल राय ने किया।उनके साथ जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री राजीव वर्मा सहित सभी घटक दल के प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित हुए।