गुलाना: सलसलाई नायरा पेट्रोल पंप के पास जंगली जानवर ने हिरण-शावक का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
सलसलाई स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे एक जंगली जानवर ने मादा हिरण और उसके बच्चे पर हमला कर उनका शिकार कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानवर को तेंदुए जैसा बताया है। इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार, जानवर ने फसल के अंदर हमला किया था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह सरसों के खेत में भाग गया।