सासाराम: सासाराम में ईवीएम बदलने के आरोप पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पलटवार, कहा- विपक्ष की हताशा का परिणाम
Sasaram, Rohtas | Nov 13, 2025 सासाराम में ईवीएम बदलने के आरोप पर भाजपा जिलाध्यक्ष का पलटवार, कहा— विपक्ष की हताशा का परिणाम। गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे करीब रोहतास में ईवीएम बदलने के विपक्षी आरोपों पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हार की आशंका से बौखलाया हुआ है, इसलिए अब निराधार बातें कर रहा है।