बेगू रावतभाटा मार्ग पर बाइक से गिरकर घायल हुए युवक को 108 एंबुलेंस से बेगू एसडीएच लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी। बेगू पुलिस थाने के एएसआई भंवर लाल ने बताया बेगू रावतभाटा मार्ग पर करणपुरिया के पास बाइक से गिरकर कालू लाल मीणा निवासी नाहरगढ़ घायल हो गया जिसे बेगू एसडीएच लाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।