मुलाना: किसानों के समर्थन में भाकियू चढूनी ग्रुप ने जिला अम्बाला के टोल को 3 घँटे के लिए कराया फ्री
Mulana, Ambala | Feb 16, 2024 पंजाब के किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू चढूनी ग्रुप ने शुक्रवार को जिला अम्बाला के टोल को तीन घँटे के लिए फ्री कराया। बता दें कि चढूनी ग्रुप ने कहा कि यह लड़ाई सब की सांझी लड़ाई है। टोल फ्री कराने के दोरान मुलाना हल्का के किसानों समेत काफी संख्या में वहां किसान मौजूद रहे। 17 फरवरी को प्रदेश में तहसील स्तर पर ट्रेक्टर मार्च निकाला जाएगा।