हाथरस: गांव गोविंदपुर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा
जनपद हाथरस के गांव गोविंदपुर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान सुनीता पत्नी चंद्रवीर सिंह निवासी गोविंदपुर के रूप मे हुई है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। महिला के देवर ने बताया कि मृतिका लंबे समय से कैंसर बीमारी से ग्रसित थीं।