बनियापुर थाना क्षेत्र के बंगाली भिठी गांव निवासी अनिल प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।सभी घायलों का इसुआ पुर सी एच सी में इलाज किया गया। घायलों में एक ठेला चलाने वाला व्यक्ति भी शामिल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में कर जांच में जुट गई।