पन्ना: भारतीय मजदूर संघ ने 70 साल पूरे होने पर श्रमिक संपर्क अभियान शुरू किया
Panna, Panna | Dec 1, 2024 पन्ना जिले में भारतीय मजदूर संघ ने अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूर्ण होने पर 1 दिसंबर 2024 को श्रमिक संपर्क अभियान की शुरुआत की। यह अभियान महेंद्र भवन चौक से शुरू होकर विभिन्न मुख्य मार्गों और बाजारों से होता हुआ अंबेडकर चौक पहुंचा। यहाँ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अभियान का समापन किया गया।