धौलपुर: चंबल नदी का जलस्तर हुआ कम, अब खतरे से 2.56 मीटर ऊपर बह रही है
चंबल नदी से प्रभावित लोगों के लिए अच्छी खबर है। हालांकि अभी भी चंबल नदी खतरे के निशान से 2.56 मीटर ऊपर बह रही है।सिंचाई विभाग के एईएन विवेक बंसल ने बताया कि मंगलवार शाम को 6 बजे चंबल नदी का जलस्तर 133.35 मीटर दर्ज किया गया। जो कि खतरे के निशान से 2.56 मीटर अधिक है। आपको बता दें कि धौलपुर में चंबल नदी का खतरे का निशान 130.79 मीटर पर है।