बिलारी: गांव किसोरा में गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसा 3 साल का मासूम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
जरगांव चौकी अंतर्गत गांव किसोरा में गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसे 3 साल के मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घर के अंदर रखे कपड़े भी जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही आग कि चपेट में कोई और नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।