हथुआ–मीरगंज रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। इस घटना सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष ने सोमवार को शाम 5 30 बजे बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया