ललितपुर: बेतवा नदी उफान पर, बसवा निवासी चरवाहा करीब 48 घंटे से टापू पर फंसा, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम पहुंची
राजघाट बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बेतवा नदी उफान पर आ गई और टापू पर एक चरवाहा फस गया,जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था,लेकिन नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम सफल नहीं हो पा रही थी और गुरुवार की सुबह होते ही रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और चरचाहे के पास पहुंचने मे सफलता हासिल हुई है।