गुण्डरदेही: नगर के वार्ड 04 मरार पारा में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से टूटा बिजली का पोल, बाल-बाल बचे राहगीर
गुण्डरदेही नगर के वार्ड चार में आज एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से सड़क किनारे स्थित एक बिजली का पोल टूट गया। मौजूदा लोगो ने बताया की सड़क में दो ट्रैक्टर एक साथ आ गए थे। इसी दौरान साइड डेनेटके चक्कर में एक ट्रैक्टर बिजली पोल के तार में फ़स गया पोल खिचा गया जिससे तार पूरी तरह से टूट गया। इस दौरान लापरवाह ट्रैक्टर चालक वहाँ से तुरंत रफू चक्कर हो गया। घटना की जानकारी तत्काल बिजली विभाग को दिया गया। जिसके बाद छेत्र के बिजली कनेशन को काटा गया। अगर समय रहते कनेशन को काटा नहीं जाता तो को बड़ी अनहोनी हो सकती थी।