बिश्रामपुर: फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ इश्तेहार चिपकाया
पलामू जिले के विश्रामपुर थाना कांड संख्या 35/23 में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में बिहार राज्य के गया जिले के छपरबंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरीताड़ गांव निवासी अभियुक्त निशांत जी उर्फ दारा सिंह उर्फ अभिजीत सिंह (पिता– सुरेंद्र यादव) के घर न्यायालय के आ