बरेली: कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड बैठक में डीएम ने रैंकिंग सुधार के दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड बैठक में डीएम ने दिए रैंकिंग सुधार के निर्देश।इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों को A ग्रेड मिला है, वे अपनी रैंकिंग बनाए रखें, जबकि B और C ग्रेड वाले विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कार्य करते हुए अपनी रैंकिंग और ग्रेडिंग में सुधार लाएं।