हनुमना स्थित सेठ रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन आज मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में करीब 400 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज और निकाह की रस्मों के साथ जीवन की नई शुरुआत की। कलेक्टर ने नवविवाहित जोड़ों पर फूल बरसाकर उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।