दिल्ली कैंटोनमेंट: नारायण थाना की पुलिस टीम ने लूटपाट के लिए हुई हत्या के मामले में 4 आरोपी को रोहतक से किया गिरफ्तार
नारायण थाना इलाके में लूटपाट के लिए हुई हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार लाख 80 हजार रुपए, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनुज, अभिषेक, नीरज और सूरज के रूप में हुई है।