रूपवास उपखण्ड के रूदावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ब्रह्मबाद में स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर इन दिनों अपने भव्य स्वरूप की ओर तेजी से अग्रसर है। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस विशाल मंदिर का निर्माण कार्य पिछले तीन वर्षों से निरंतर जारी है। जानकारी के अनुसार कार्य की गति संतोषजनक है और इसे पूर्ण होने में लगभग एक वर्ष का समय और लगेगा।