भट्टूकलां: गांव मेहूवाला से सोलर पंप का कंट्रोलर व 50 फुट केबल चोरी, पुलिस ने मामला किया दर्ज
गांव मेहूवाला के खेतों में लगे सोलर पंप का कंट्रोलर व केबल चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव मेहूवाला निवासी विकास ने बताया कि उसके खेत में 10 एचपी का सोलर वाटर पंप लगा हुआ है। सोमवार सुबह जब वह खेत में गया तो सोलर पंप का कंट्रोलर व लगभग 50 फुट केबल गायब थी।