मंदसौर: मुखबिर की सूचना पर रलायता फंटे से पुलिस ने एक व्यक्ति को 11 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा
मंदसौर वायडी नगर थाना अंतर्गत पुलिस ने रलायता फंटे से इंद्रेश नामक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी। कि एक व्यक्ति रलायता फंटे पर 11 लीटर अवैध कच्ची शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया वह आरोपी के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट अधिनियम में केस दर्ज किया है।