मंदसौर: साप्ताहिक अंतर विभागीय एवं निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई
मंदसौर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक एवं निर्वाचन कार्यो की समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने व्यय लेखा नोडल को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक से रिपोर्ट लेकर एक कंपलीट रिपोर्ट प्रतिदिन बनवाएं।