झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन महिला जख्मी हो गई। जख्मियों को परिजनों ने इलाज के लिए झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।