बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत परिवार जनों ने लगाया हत्या का आरोप
बाइक फिसलने से ट्रक के नीचे आकर एक युवक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भाई ने मृतक के साथ बाइक पर बैठे युवक पर साजिश कर हत्या का आरोप लगाया है।थाना हाफिजगंज के सेंथल निवासी 19 वर्षीय नावेर रजा के भाई आरिफ अली ने बताया उसके गांव के ही अजमल से एक साल पहले झगड़ा हो गया था