यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के भागलपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व सीएसआर के तहत नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने अनाथालय के बच्चों के बीच स्कूल बैग, कॉपी, कलम सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया।