अटेर: भिंड जिला अस्पताल में चप्पल रखने के विवाद में युवकों ने की मारपीट, पुलिस ने दर्ज की FIR
Ater, Bhind | Jun 10, 2025 भिंड जिला अस्पताल के गेट के पास चप्पल रखने के विवाद को लेकर आरोपी युवकों ने फरियादी के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला जिस बात की शिकायत आज मंगलवार के रोज शाम 7:00 बजे पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई पुलिस ने पीड़ित की फरियाद पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है