सूरजपुर: पुलिस लाइन पर्री में जवानों ने बड़े उत्साह के साथ किया रक्तदान
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एम.आर.आहिरे के निर्देशन व एएसपी संतोष महतो के मार्गदर्शन में रविवार को पुलिस लाईन में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जहां पुलिस के जवानों सहित महिला आरक्षक ने भी ब्लड डोनेट किया। इस कैंप में पुलिसकर्मियों में ब्लड डोनेट करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।