अरवल: पचकेसर गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए सोन नदी से जलभरी के लिए निकाला गया शोभा यात्रा।
Arwal, Arwal | Mar 12, 2024 पचकेसर गांव में जलभरी के साथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुरुआत हो गई। जलभरी में घोड़े, हांथी व ऊंट सहित दर्जनों वाहन शामिल हुए। महायज्ञ के लिए शोभायात्रा निकालने से पहले यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन किया गया। उसके पश्चात यज्ञ के आचार्यों द्वारा मुख्य कलश की पूजा की गई। जलभारी सह शोभा यात्रा पटकेसर गांव से अरवल सोन नदी के पास पहुंचा।