सिंगरौली: सिंगरौली में 5वें दिन मिला लापता किसान का शव, SDRF और होमगार्ड की टीम कर रही थी तलाश
सिंगरौली के हिर्रवाह मार्ग स्थित पुल के नीचे पानी में डूबे किसान रामजतन साकेत का शव पांचवें दिन बरामद कर लिया गया है। चार दिनों से जारी सघन सर्च ऑपरेशन के बाद सोमवार सुबह उनका शव पुल के नीचे पानी में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।हिर्रवाह निवासी रामजतन साकेत पिछले चार दिनों से लापता थे। उनकी तलाश के लिए एसडीईआरएफ, होम