बीना: बीना रेलवे स्टेशन पर कुत्तों के काटने से हिरण घायल, गौ सेवा समिति ने वन विभाग को सौंपा
Bina, Sagar | Mar 26, 2026 जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीना रेलवे स्टेशन पर एक हिरण पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें कुत्तों के काटने से हिरण घायल हो गया। हिरण को लहू लोहान हालत में देख स्थानीय लोगों ने सूचना डायल 112 को दी।सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह मौके पर डायल 112,वन विभाग की टीम एवं गौ सेवा समिति सदस्य पहुंच गए और टीम की करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद घायल हिरण को पकड़ा।