महाराजगंज: शिवगढ़ स्थित गैस एजेंसी में हंगामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक व्यक्ति के पास दो दर्जन पासबुक मिलने से मचा हड़कंप
29 मार्च रविवार सुबह 9 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है,कि एक गैस एजेंसी के बाहर भारी संख्या मे मौजूद लोगों के द्वारा हंगामा व छीना झपटी एक व्यक्ति के साथ की जा रही है। जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति के पास दो दर्जन से अधिक पासबुक एवं रिसीविंग पर्ची मौजूद थी। मौजूद लोगों ने गैस को ब्लैक करने काआरोप लगाया है।