नीम का थाना: नीमकाथाना पुलिस थानों में बरसे रंग सदर थाने में पुलिसकर्मीयों ने मनाई होली एसपी ने भी लगाया सभी को गुलाल दी शुभकामनाएं
नीमकाथाना शांतिपूर्ण पर्व संपन्न करवा कर 48 घंटे की लगातार ड्यूटी के बाद मंगलवार को जिले के सभी थानों में होली का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी । नीमकाथान एसपी प्रवीण नायक ने पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दी होलिका दहन , धुलंडी व शब- ए- बरात शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करते हुए पुलिसकर्मी ने लगातार ड्यूटी की।