खानपुर कस्बे के महाराणा प्रताप पार्क में आज सोमवार को दोपहर 3:30 के लगभग करणी सेना ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती का आयोजन किया। करणी सेवा के विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राजावत ने महाराणा प्रताप के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला साथ ही चेतक के बलिदान के बारे में भी बताया। इस दौरान करणी सेना के एडवोकेट रघुनंदन सिंह चौहान सहित कई युवा मौजूद रहे ।